katniLatest

जमीनी विवाद पर हुआ खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के 4 सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला, रैपुरा के नानचाँद गाँव की घटना

जमीनी विवाद पर हुआ खूनी संघर्ष एक ही परिवार के 4 सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला, रैपुरा के नानचाँद गाँव की घटना

कटनी। जिले की सीमा से सटे हुए पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत नानचांद गाँव मे जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दनादन कुल्हाड़ी से हमला कर 2 महिलाओं और दो यूवकों जख्मी कर दिया। फायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नानचांद गाँव एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत में जमीनी विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने के बाद गाँव के ही मोहन लोधी, रत्तु लोधी, नरेश लोधी, रामावतार लोधी ने धारदार कुल्हाड़ी से महेश उर्फ बबलू पिता हरिलाल लोधी 32, वर्ष, पुत्तु लोधी, महिला सुदामा बाई लोधी, केरा लोधी को कुल्हाड़ी मार घायल कर दिया सभी आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के परिजन जब शिकायत करने थाने पहुँचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वही चारों घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है। जहां महेश लोधी की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

Back to top button