
दिल्ली पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग अंडर 14,17,19 के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन, प्राचार्या श्रीमती सीमा दुबे, एवं उपप्राचार्या शबनम अख्तर रहीं।
कार्यक्रम मे उत्कर्ष विद्यालय के सी श्री शेखर पाठक, शेलवाला मेथीयूस, अलोक जोसफ, रचना तिवारी, सी. बी. एस. अहिरवार, मयूर एनथोनी एवं रजत जैन की उपस्थिति रही।








