BJP Yuwa Morcha Jila Adhyaksh भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने पांच जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें मंडला में आशीष झारिया, अविनाश छाबड़ा डिंडौरी, विकास माहेश्वरी आलीराजपुर, मनोज ठाकुर इंदौर ग्रामीण और भरत यादव को दमोह जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान को बुरहानपुर जिले से भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हर्षवर्धन खंडवा लोकसभा सीट से प्रत्याशी के दावेदार रहे हैं। कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों को छोड़कर 58 सदस्य बनाए गए हैं।
BJP Yuwa Morcha Jila Adhyaksh प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा
भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की भी सोमवार को घोषण की गई। इनमें मुरैना से हरेंद्र धाकड़ और मोनू मवाई, भिंड से अतुल पाठक-प्रिंस दुबे, ग्वालियर से कुलदीप यादव,बिक्कू राजावत और हरेंद्र यादव, यश प्रताप सिंह चौहान श्योपुर, रूद्राक्ष गोलू गौड़ शिवपुरी, गुना से निखिल अरोरा, कवींद्र सिंह चौहान और सुशल दहिफले को सदस्य बनाया गया है।
अशोकनगर से भरतेश बंसल, सागर से श्रीकांत कौशिक और वैभव दुबे, छतरपुर से सौरभ चौधरी और अंचल जैन, दमोह से मयंक कोरी, निवाड़ी से अंकित पवन चतुर्वेदी, रीवा से सूर्य प्रताप तिवारी, सतना से सुनी मिश्रा, सीधी से अखिल चौहान, शहडोल से शिल्लू रजक, अनूपपुर से राजेश गौतम, उमरिया से पुष्पेंद्र गौतम, सीधी से अखिल चौहान, जबलपुर से हरीश ठाकुर,अतुल दुबे और अभिषेक दाहिया, कटनी से दिलराज सिंह, मंडला से अंचल जैन, बालाघाट से उज्जवल श्रीवास्तव और सौरभ पटेल, सिवनी से मयुर दुबे, नरसिंहपुर से आकाश सेन को भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
दविन्दर बल्लू नेगी और विक्रम सिकरवार छिंदवाड़ा, सिम्पी पटेल होशंगाबाद, सुनील अड़तक और विकास प्रधान बैतूल, आदित्य नाथ और प्रतीक दिगम्बर भोपाल, संदीप ठाकुर और रवि सोनी विदिशा, रोहित पटेल और निखिल कुईया सीहोर, सोनल दीक्षित रायसेन, पवन वर्मा ओर गौरव सोनी राजगढ़, वर्षा शर्मा, हिमांशु अत्रिवाल इदौर, हर्षवर्धन सिंह चौहान बुरहानपुर, शशांक पांडेय ध्ाार, दिलीप चौहान आलीराजपुर, गौरव पटवा और शुभम यादव उज्जैन, रजत सिंह देवास, अनुकूल सोनी और राकेश पाटीदार रतलाम को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।

