भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे विविध सेवा कार्य भाजपा जन कल्याणकारी गतिविधियों की श्रृंखला के साथ ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी: दीपक सोनी टंडन

भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे विविध सेवा कार्य भाजपा जन कल्याणकारी गतिविधियों की श्रृंखला के साथ ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी: दीपक सोनी टंड
कटनी। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याणकारी गतिविधियों की श्रृंखला के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी । इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगों को उपकरण वितरण और वृक्षारोपण जैसे विविध सेवा कार्य के कार्यक्रम होंगे।
जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कार्यकर्ता, पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का आवाह्न किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जन कल्याणकारी गतिविधियों की श्रृंखला के साथ हर साल की तरह इस साल भी सेवा पखवाड़े को सफल बनाए। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान कर ”फिट युवा फॉर विकसित भारत” के लक्ष्य को चरितार्थ करने खजुराहो एवं शहडोल लोकसभा ”सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन भी कटनी जिले के सभी विधानसभाओं में पंचायत, तहसील स्तर से प्रारंभ जिला स्तर तक होते हुए लोकसभा स्तर पर पन्ना में सम्पन्न होगे। कार्यशाला के प्रारंभ में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने, यही भाजपा की सामूहिक संकल्पना है। भाजपा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, खेल-कूद प्रतियोगिता और चित्रकला जैसी गतिविधियों का आयोजन करेगी।
कार्यशाला का आभार कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने किया। कार्यशाला के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, राजेश गर्ग, महापौर प्रीति सूरी, सुरेश सोनी, राजेश चौधरी, मृदुल द्विवेदी, डॉ वीरेंद्र खम्परिया मंचसीन रहे। कार्यशाला में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, सेवा पखवाड़ा की मंडल टोली के सदस्यों की उपस्थिति रही।