Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

BJP State Election Incharge : बीजेपी ने चुनावी राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किया, किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर, शिवराज और हिमंत सरमा को झारखंड की मिली जिम्मेदारी

BJP State Election Incharge : बीजेपी ने चुनावी राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किया, किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर, शिवराज और हिमंत सरमा को झारखंड की मिली जिम्मेदारी। बीजेपी ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को राज्य चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया है. जबकि हरियाणा चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देव को प्रभारी बनाया है।

शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड चुनाव प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है. वहीं जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम