Latest

BJP MP Pragya Singh Thakur: मोदी जी को मेरे कुछ शब्द पसंद नहीं आए…’ टिकट कटने की बात पर बोलीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर

मोदी जी को मेरे कुछ शब्द पसंद नहीं आए...' टिकट कटने की बात पर बोलीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर

BJP MP Pragya Singh Thakur  लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें कई सांसदों के टिकट काटे गए हैं, इनमें एक नाम भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी शामिल है। प्रज्ञा ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हराया था। माना जा रहा है कि प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए विवादित बयान उनके टिकट कटने की वजह मानी जा रही

लोकसभा चुनाव का टिकट कटने के लेकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शायद प्रधानमंत्री मोदी को मेरी कुछ बातें पसंद नहीं आई है। टिकट कटने के कारण पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरा टिकट क्यों कटा, यह संगठन को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था, अब भी नहीं मांगूंगी

पीएम मोदी ने जताई थी नाराजगी

 

दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर ने सांसद बनने के बाद अपने एक बयान में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘सच्चा देशभक्त’ बताया था। जिसके बाद देशभर में उनका विरोध हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि वे महात्मा गांधी के अपमान के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

भाजपा ने आलोक शर्मा को दिया है टिकट

 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने पांच वर्ष बाद लोकसभा प्रत्याशी के लिए भोपाल के स्थानीय नेता आलोक शर्मा पर विश्वास जताया है।56 वर्षीय नेता आलोक की कर्मठता, सक्रियता और आमजन के बीच मजबूत पकड़ के चलते ही पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।नगर निगम में पार्षद चुने जाने के बाद शहर की जनता ने उनको महापौर चुना था।इसके अलावा पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनको उत्तर क्षेत्र से मौका दिया था।

मध्‍य प्रदेश में 24 प्रत्याशी घोषित

भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली से जारी सूची में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर फिर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए 20 वर्ष बाद पुन: विदिशा से टिकट दिया है। राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनकी परंपरागत सीट गुना-शिवपुरी से प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को फिर खजुराहो सीट से ही चुनाव लड़ाया जा रहा है। कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के अलावा बालाघाट, धार, इंदौर और उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। पार्टी की पहली सूची में चार महिलाओं को मौका दिया गया है। 24 में 11 सीटों पर पार्टी ने नए चेहरे उतारे हैं। सामान्य वर्ग के सात, ओबीसी वर्ग के नौ प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। एसटी के लिए सुरक्षित पांच और एससी की तीन सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

 

 

 

 

Back to top button