katniLatest

BJP Jan Ashirwad Yatra पार्टी के दिग्गज नेतागण आज से यात्राओं में शामिल होंगे, कटनी में विजयराघवगढ़ के बिरुहली से यात्रा का आगमन

BJP Jan Ashirwad Yatra जन आशीर्वाद यात्राः पार्टी के वरिष्ठ नेतागण आज 14 सितंबर को इन यात्राओं में शामिल होंगे। कटनी में विजयराघवगढ़ विधानसभा के बिरुहली से यात्रा का आगमन हो रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह असम के सीएम हिमंता विश्वा शरमा भी शामील होंगे। जानिए पांचों यात्राओं के बारे में 

यात्रा क्रमांकः-1

भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 14 सितंबर को उमरिया जिले के मानपुर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बांधवगढ़ विधानसभा के अमिलिया, घुनघुटी, जीरो ढाबा, पाली शहर, नरोजाबाद, सस्तरा, करकेली, पिपरिया, उमरिया नगर, भरौला, लोढा होते हुए चंदिया नगर पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं यात्रा प्रभारी श्री गणेश सिंह शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः-2-

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 14 सितंबर को छिंदवाड़ा जिले के समसबाड़ा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा चौरई, पांजरा, चांद, खमरा, बिछुआ, रामाकोना, सौंसर, मोहगांव, पन्द्राखेडी होते हुए पांढुर्ना पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्रीमती पूनम महाजन, श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि शामिल रहेंगी।

यात्रा क्रमांकः- 3

इंदौर संभाग की यात्रा 14 सितंबर की सुबह धार जिले के कुक्षी से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा लौंगसरी, झडदा, कुक्षी, आली, डोलिया, अलीराजपुर जिले के नानपुर, बालपुर, सोंडवा, उमराली, आलीराजपुर होते हुए खटटाली पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, श्री गुमान सिंह डामोर शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 4

मालवा क्षेत्र की यात्रा 14 सितंबर की सुबह राजगढ़ के पचौर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बोकरी, पुरा, गेंहूखेडी, तलेन, लाटाहेडी, टिकोंद, बुडनपुर, आशारेटा, पढ़ाना, मउ, धनौरा, शाजापुर, सादनखेडी, मंडोदा होते हुए शाजापुर शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री रोडमल नागर शामिल रहेंगे।

यात्रा क्रमांकः- 5

ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 14 सितंबर को शिवपुरी से प्रारंभ होकर सेसई, पंडोरा, कोलारस, करैरा, सिरसोद चौराहा, भौंती, पिछोर होते हुए खनियादाना पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली के सांसद श्री प्रवेश वर्मा एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य शामिल रहेंगी।

Back to top button