Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

BJP ने राजस्थान बिहार के अध्यक्ष बदले, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया

BJP News मध्यप्रदेश में एक वक्त में बेहद सक्रिय रहने वाले संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को फिर से बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उन्हें 2 राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। वे लक्षद्वीप और तमिलनाडु के प्रभारी होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्षों का ऐलान किया है। दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है जबकि मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

वहींं, बीजेपी ने छह राज्यों में प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है. सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु, राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान और डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिहार में दिलीप जायसवाल (61) को सम्राट चौधरी की जगह प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है. जायसवाल फिलहाल बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं. वह 2009 से लगातार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और ये उनका तीसरा कार्यकाल है। वैश्य समाज से आने वाले दिलीप जायसवाल की सीमांचल के इलाके में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वह लंबे अरसे से बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष हैं। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम