BJP Candidates 5th List : आज आ सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट, वर्तमान विधायकों समेत 5 मंत्रियों के टिकट पर संकट

मध्य प्रदेश में चुनावी तापमान तेज होता जा रहा है। अगले महीने, 17 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा आज उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। BJP Candidates 5th List
सोमवार को हुई बैठक में पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करती रही। पार्टी अब तक अपने 136 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है और अब 94 उम्मीदवारों पर निर्णय लेना बाकी है। आने वाली पांचवी सूची में पार्टी बड़े बदलाव कर सकती है जिसमें 30 से अधिक वर्तमान विधायकों और 5 मंत्रियों के टिकट कटने की संभावना है। BJP Candidates 5th List
चुनावी मैदान में तनातनी और राजनीतिक संग्राम की शुरुआत हो चुकी है। अब सबकी नजर भाजपा की पांचवी लिस्ट में है ।