Site icon Yashbharat.com

Bjp Candidate List भाजपा 64 प्रत्याशियों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर देगी

05 03 2023 shivraj bjp meeting 250 202335 113910

Bjp Candidate List भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने एक-एक प्रत्याशी की कमजोरी से लेकर बेहतर पक्ष पर चर्चा की। ये वे विधानसभा सीटें हैं जिनमें भाजपा को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि विधानसभा की 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब 64 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर शनिवार को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कार्यालय में मंथन किया। देर रात तक चली बैठक में जीतने वाले चेहरों को चुनाव में उतारने पर चर्चा हुई।

सभी ने पिछले चुनाव में हारी हुईं सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने के लिए नाम तय कर इनकी सूची तैयार कर ली है। ज्यादातर नाम सर्वे के आधार पर भी तय किए गए हैं, जो केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं को भेज दिए हैं।

उम्मीद की जा रही है कि 64 प्रत्याशियों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में देर रात तक चली बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई।

Exit mobile version