बुधनी उपचुनाव में 7th राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 8347 मतों से आगे
बुधनी उपचुनाव में 7th राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 8347 मतों से आगे
बुधनी उपचुनाव में 7th राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 8347 मतों से आगे। मध्य प्रदेश में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतों की गणना सीहोर जिला मुख्यालय के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। यहां एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी आगे हो गए हैं।
)। बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से सीहोर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। बुधनी में मतगणना के सातवें राउंड में भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के राजकुमार पटेल से 8347 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बहुत धीमी चल रही वोटों की गिनती
पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट, वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले। बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी है। हालांकि, यहां काफी धीमी गति से काउंटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सुबह 10 बजे तक विजयपुर उपचुनाव में 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी।








