विवादों में फंसे विजय शाह: कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान, बीजेपी ने मांगी माफी
विवादों में फंसे विजय शाह: कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान, बीजेपी ने मांगी माफी

विवादों में फंसे विजय शाह: कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान, बीजेपी ने मांगी माफी। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना उनके धर्म को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विवादों में फंसे विजय शाह: कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान, बीजेपी ने मांगी माफी
इंदौर जिले के महू में एक सभा के दौरान शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों की “बहन” को भेजकर उनकी हालत खराब कर दी। इस बयान को कर्नल सोफिया के धर्म से जोड़कर देखा गया, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।
भाजपा नेतृत्व ने उन्हें तलब कर फटकार लगाई। शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा नेतृत्व की फटकार
- विजय शाह के बयान पर भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाया। उन्हें प्रदेश कार्यालय में तलब किया गया, जहां प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने चेतावनी दी कि वे तत्काल माफी मांगें या फिर पार्टी से बाहर का रास्ता देखें।

- सूत्रों के अनुसार हितानंद ने यह भी कहा कि यह उनकी आखिरी गलती मानी जाएगी। उसके बाद शाह ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की, जहां उन्हें फिर से फटकार पड़ी। शर्मा ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति दोबारा बनी तो संगठन माफ नहीं करेगा।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह समेत भाजपा नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोफिया हमारे देश की बेटी है हमे उन पर गर्व है।
कर्नल सोफिया को सैल्यूट करता हूं, दस बार माफी मांगता हूं
हड़बड़ी में हवाई चप्पल पहने ही प्रदेश कार्यालय पहुंचे शाह ने पत्रकारों से कहा कि आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या से मेरा मन विचलित था। मेरे भाषण से किसी समाज या धर्म को ठेस पहुंची, तो मैं दस बार माफी मांगता हूं। कर्नल सोफिया ने राष्ट्र धर्म निभाया है। वह हमारी सगी बहन से ज्यादा सम्मानित हैं। मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।
देखें वीडियो
- भारत की जिन बेटियों पर सबको नाज है, उन बेटियों को लेकर ये शर्मनाक बयान दिया गया है। उन्हें आतंकवादियों की बहन बताया गया है।
कांग्रेस का हंगामा
विजय शाह के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास पर उनकी नेम प्लेट को कालिख से पोत दिया। इंदौर में कांग्रेस पार्षद यशस्वी पटेल ने शाह का मुंह काला करने वाले को 51 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया। इसके अलावा महिला कांग्रेस ने इंदौर के रीगल तिराहे पर शाह के पुतले जलाने की घोषणा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह समेत भाजपा नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोफिया हमारे देश की बेटी है हमे उन पर गर्व है।