6 साल बाद फिर हुआ BJP-अकाली दल का गठबंधन, दिल्ली में अमित शाह और सुखबीर बादल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

6 साल बाद फिर हुआ BJP-अकाली दल का गठबंधन, दिल्ली में अमित शाह और सुखबीर बादल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

6 साल बाद फिर हुआ BJP-अकाली दल का गठबंधन, दिल्ली में अमित शाह और सुखबीर बादल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

  • बीजेपी मुख्यालय में दोपहर 1 बजे संयुक्त प्रेस वार्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रहेंगे मौजूद
  • गुरु नानक जयंती के अवसर पर 6 साल पुराने अलगाव को खत्म कर गठबंधन की औपचारिक घोषणा संभव

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच एक बार फिर गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मंगलवार दोपहर 1 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर दोनों दल पंजाब विधानसभा चुनाव (2027) के लिए अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

Jammu-Kashmir Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, घाटी में सक्रिय लश्कर का आखिरी स्थानीय कमांडर लतीफ भट ढेर; गृह मंत्री अमित शाह ने थपथपाई पीठ

2020 में कृषि कानूनों के विरोध में टूटा था 24 साल पुराना साथ

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल करीब ढाई दशक तक एनडीए (NDA) के मजबूत सहयोगी रहे थे, लेकिन सितंबर 2020 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में यह गठबंधन टूट गया था। हालांकि, बाद में किसानों के व्यापक आंदोलन के चलते मोदी सरकार ने उन कानूनों को वापस ले लिया था। बीते कुछ समय से दोनों ही दलों के शीर्ष नेतृत्व की ओर से दोबारा साथ आने के संकेत मिल रहे थे। हाल ही में अमित शाह ने भी स्पष्ट संकेत देते हुए कहा था कि पंजाब में अगली सरकार एनडीए की बनेगी।

इसे भी पढ़ें-  GTA 6 का PC वर्जन कब होगा लॉन्च? कंसोल पर गेम की एंट्री के बाद अब कंप्यूटर गेमर्स को इंतजार, जानिए भारत में रिलीज डेट

अलग-अलग चुनाव लड़ने पर दोनों दलों को हुआ था भारी नुकसान

सियासी इतिहास पर नजर डालें तो बीजेपी और अकाली दल ने साथ मिलकर 6 लोकसभा चुनाव (1998, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019) और 5 पंजाब विधानसभा चुनाव (1997, 2002, 2007, 2012, 2017) लड़े हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में जब दोनों दल साथ थे, तब अकाली दल ने 15 और बीजेपी ने 3 सीटें जीती थीं।

लेकिन गठबंधन टूटने के बाद दोनों ही पार्टियों का ग्राफ तेजी से गिरा

  • 2022 विधानसभा चुनाव: अलग-अलग चुनाव लड़ने पर अकाली दल अपने इतिहास के सबसे खराब प्रदर्शन के साथ महज 3 सीटों पर सिमट गया, जबकि बीजेपी को सिर्फ 2 सीटें ही मिल सकीं।
  • 2024 लोकसभा चुनाव: पिछली बार भी गठबंधन की चर्चाएं चली थीं, लेकिन बात नहीं बन पाई। नतीजतन, लोकसभा चुनाव में अकाली दल को राज्य में केवल 1 सीट मिली, वहीं बीजेपी पंजाब में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
  • अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए दोनों पुराने सहयोगियों का फिर से एक मंच पर आना पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।