BJP 3rd List भाजपा ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को बनाया उम्मीदवार

26 09 2023 bjp leader monika batti 23540338 142948693

BJP 3rd List भाजपा ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को बनाया उम्मीदवार बीजेपी पूरे चुनावी मोड पर आती दिख रही है। कल 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद आज अमरवाड़ा सीट से सिंगल नाम घोषित किया। सुश्री मोनिका बट्टी को प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा की तीसरी लिस्ट में केवल एक नाम शामिल हैं। यह नाम है- मोनिका बट्टी का। मोनिका को अमरवाड़ा आरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। मोनिका ने कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। इससे पहले भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया गया है।

IMG 20230926 WA0024