Friday, May 15, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

BJP विधायक ने शिवराज को बताया भगवान का 25वां अवतार

भोपाल। शाजापुर से बीजेपी विधायक अरुण भीमावद ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान के 25वें अवतार के रुप में धरती पर आए हैं.

मध्य प्रदेश में भाजपा सांसद के बाद अब विधायक अरुण भीमावद का बयान सुर्खियों में है. अरुण भीमावद ने शिवराज सिंह चौहान को भगवान का 25वां अवतार बताया है. शाजापुर जिले से बीजेपी विधायक ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान यह बयान दिया. भीमावद ने शिवराज को किसानों का भगवान बताते हुए कहा ‘भगवान के 25 वें अवतार के रूप में धरती पर आये हैं शिवराज’.

शाजापुर से बीजेपी विधायक अरुण भीमावद ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान के 25वें अवतार के रुप में धरती पर आए हैं. सीएम शिवराज सिंह के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए शिवराज को भगवान का अवतार बताने से भी नहीं चूकें.

बता दें कि बीजेपी विधायक के बयान से पहले देवास के सांसद मनोहर ऊंटवाल ने गुरुवार को दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि दिग्विजय ने एमपी के लिए कुछ नहीं किया लेकिन दिल्ली से एक ‘आइटम’ जरुर ले आए. नर्मदा यात्रा पर निकल गए. अभी कह रहे है कि साधुओं को लाल बत्ती दे दी, उनसे इनकों तकलीफ हो रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply