katniमध्यप्रदेश
BJP के प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शशांक श्रीवास्तव को सिंगरौली का प्रभार, 24 को करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व

भोपाल। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के 24 जनवरी को होने वाले प्रदर्शन के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की गईं हैं। अलग अलग जिलों में नेता इस धरना घेराव प्रदर्षन जा नेतृत्व करेंगे। इसी क्रम में कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव को सिंगरौली जिले का प्रभारी बनाया गया है। श्री श्रीवास्तव सिंगरौली में 24 जनवरी को भाजपा के प्रदर्शन में प्रदेश से नियुक्त प्रभारी के रूप में शामिल होकर इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
आपको बता दें कि MP भाजपा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के लिए पहले भी पूर्व महापौर को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यक्रमो हेतु श्री श्रीवास्तव की संगठनात्मक क्षमता के चलते बीजेपी उन्हें इन जिम्मेदारियों में शामिल करती है। श्री श्रीवास्तव 24 जनवरी को सुबह सिंगरौली पहुंचेंगे।








