Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने किया देवी के ‘डाक नाम’ का खुलासा, दिया है बेटी को यह बंगाली नेम

बिपाशा बसु बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। इस बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी की पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने देवी के पेट नेम का खुलासा किया जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा।
बिपाशा का एक दिन भी ऐसा नहीं जाता, जब वो देवी के साथ अपना समय न बिताती हों। हाल ही में एक्ट्रेस ने देवी के डाक नाम (Pet Name) का खुलासा किया है।
मां की बाहों में मुस्कुराती दिखीं देवी
एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके और देवी की कई फोटोज को मिलाकर बना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टॉप, सनग्लासेज और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए बिपाशा बसु, देवी के साथ खेल रही हैं।
वहीं, देवी भी अपनी मां को देख मुस्कुरा रही हैं। इस पूरे वीडियो में एक गाना बज रहा है, जिसमें देवी का डाक नाम रिवील किया गया है। बिपाशा ने देवी को बाहों में पकड़ा है, और दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं।
बिपाशा ने रिवील किया बेटी का डाक नाम
इस मनमोहक वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ”देवी का डाक नाम (पेट नेम) मिष्टी है। उसका नाम उसकी पसंदीदा मूमू मां ने रखा है। उसे पूरी तरह से सूट करता है, बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।” देवी के बोंग नेम का खुलासा होने के बाद फैंस ने बिपाशा और करण की इस बात पर तारीफ की है कि, उन्होंने बेटी का क्यूट नेम रखा है। इस नाम पर मलाइका अरोड़ा से लेकर कई लोगों ने प्यार जताया है।