Bijli एक यूनिट बिजली अधिक जल गई तो..बढ़ जाएगा इतना बिल

bijli bill QR Code

Bijli एक यूनिट बिजली अधिक जल गई तो क्या हो जाएगा? सामान्य स्थितियों में कुछ लोग बेपरवाही से यह सवाल पूछकर खुश हो लेते हैं, लेकिन इस महीने मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जो बिल आए हैं, उन्होंने इसका जवाब दिया है। केवल एक यूनिट खपत बढ़ जाने से बिल सामान्य से एक हजार रुपये तक अधिक आए हैं। यह गर्मी और बिजली कंपनी का झटका है।

इसको ऐसे समझें कि एक उपभोक्ता का अप्रैल महीने में 149 यूनिट की खपत हुई। प्रतिदिन की खपत आई 4.52 यूनिट। सभी चार्ज मिलाकर कुल बिल आया 966 रुपये। लेकिन उसे 559 रुपये की सब्सिडी मिली और वास्तविक भुगतान करना पड़ा केवल 490 रुपये। वहीं, मई महीने में इसी उपभोक्ता ने 151 यूनिट बिजली खर्च की। ऐसा होते ही उपभोक्ता सब्सिडी से बाहर हो गया।

अब उनको पूरा बिल एक हजार रुपये जमा करने होंगे। बिजली कंपनियों ने 4107.18 करोड़ का घाटा बताते हुए बिजली के मौजूदा टैरिफ में 7.52 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की थी। इसके बदले आयोग ने 3.46 प्रतिशत बढ़ाया है। नया टैरिफ अप्रैल से लागू हो गया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक बिजली खपत पर सब्सिडी मिलती है। अगर इस सीमा से एक यूनिट भी अधिक खपत हो जाती है तो उपभोक्ताओं को मिलने वाली यह सब्सिडी समाप्त हो जाती है। ऐसे में उन्हें पूरे 151 यूनिट का सभी चार्ज के साथ भुगतान करना होता है।