Bijli Bill Update: बस आप स्‍टार रेटि‍ंग का रखें ख्‍याल, तो नहीं आएगा बिजली बिल ज्‍यादा

bijli bill QR Code

Bijli Bill Update: बस आप स्‍टार रेटि‍ंग का रखें ख्‍याल, तो  बिजली बिल ज्‍यादा नहीं आएगा। मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान ऊर्जा बचत और ऊर्जा संरक्षण के उपायों से अवगत कराने कारगर उपाय बताए जा रहे हैं। इस संबंध में कंपनी द्वारा स्कूलों सहित बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बिजली बचत के उपाय बताए जा रहे हैं।

 

गीजर या हीटर हमेशा ही पांच स्टार रेटिंग वाले ही खरीदें

जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि गीजर या हीटर हमेशा ही पांच स्टार रेटिंग वाले ही खरीदें। ये आपके बिजली के बिल को कम करने में काफी मदद करते हैं। सर्दियों में जब आप कोई काम करने जाएं तो गर्म के बजाय ठंडे पानी का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें-  जेह के कमरे में घुसा था आरोपी, मांगे थे ₹1 करोड़"— Saif Ali Khan पर हमले के केस में नर्स का कोर्ट में बड़ा खुलासा