Tuesday, April 7, 2026
Latest:
Latest

Bihar: कैमूर में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

Bihar: कैमूर में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना मोहनिया थाना क्षेत्र में देवकली के समीप हुई।  हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिहार के कैमूर जिले में रविवार देर शाम एनएच-2 पर भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सासाराम की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रहा है। स्कॉर्पियो जैसे ही देवकली गांव के समीप पहुंचा एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया, जहां सामने से आ रही कंटेनर में टकरा गया। जिससे स्कॉर्पियो सवार सहित बाइक चालक मिलाकर कुल नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद एनएच-2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम