Friday, May 15, 2026
Latest

Bihar Floor Test LIVE : नि‍तीश कुमार ने वि‍श्‍वास मत हासि‍ंल कि‍या, NDA के पक्ष में 129 वोट पड़े; विपक्ष ने किया वॉकआउट

Bihar Floor Test LIVE : नि‍तीश कुमार ने वि‍श्‍वास मत हासि‍ंल कि‍या, NDA के पक्ष में 129 वोट पड़े हैं। 14 दिनों से जिस ‘खेला’ की चर्चा पूरे देश में है, वह वास्तव में हुआ या नहीं- कुछ घंटे बाद पता चल जाएगा। बिहार की नीतीश कुमार सरकार का बहुमत परीक्षण आज है। पक्ष में 128 विधायक थे, विपक्ष में 114 और एक अलग। क्या रहता है आज फ्लोर टेस्ट में?

लाइव अपडेट

नि‍तीश कुमार ने वि‍श्‍वास मत हासि‍ंल कि‍या, NDA के पक्ष में 129 वोट पड़े हैं। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के वक्त जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्सा गए और उन्होंने कहा यह लोग मुझे बोलने देना नहीं चाहते हैं आप वोट करवाइए। इसके बाद तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ सदन से वॉक आउट कर गए।

सदन से बाहर निकले कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा कि ऐसा भी मौका आता है, जब जीत में भी हार दिखती है। आप जीत तो गए हैं, लेकिन आपकी निगाहें शर्म से झुकी हैं। एनडीए सरकार केवल विरोधाभास से भरी हुई है। भाजपा के इतिहास के बारे में तो नीतीश कुमार ने कई बार कहा है कि यह देश बदल देंगे। लेकिन, आप हमेशा बदलते रहे हैं, आपको इतिहास आपको याद रखेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम