Bihar Exit polls। बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब नजरें परिणाम पर टिक चुकी हैं। वोटों की गिनती तो 10 नवंबर को शुरू होगी, लेकिन आज एग्जिट पोल के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है।
सी वोटर्स के मुताबिक, एनडीए को सबसे ज्यादा 37.7% फीसदी वोट मिल सकते हैं, लेकिन सीटों के मामले में महागठबंधन कुछ आगे है। महागठबंधन को 36.3% वोट मिल सकते हैं। टीवी9 भारतवर्ष और रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के आंकड़े भी बराबरी का मुकाबला बता रहे हैं, जिसमें मामूली बढ़त महागठबंधन के पास है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए करोड़ों वोटर्स ने तीन चरणों में मताधिकार का प्रयोग किया है।
| Channel/Agency | जेडीयू+ | आरजेडी+ | लोजपा | अन्य |
|---|---|---|---|---|
| जन की बात | 91-117 | 118-138 | 5-8 | 3-6 |
| एबीपी-सी वोटर | 104-128 | 108-131 | 1-3 | 4-8 |
| न्यूज 18- टुडेज चाणक्या | 00-00 | 00-00 | 00-00 | 00-00 |
| इंडिया टुडे-एक्सिस | 00-00 | 00-00 | 00-00 | 00-00 |
टाइम्स नाउ सी वोटर:
टाइम्स नाउ सी वोटर ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है।
टाइम्स नाउ के पोल्स के मुताबिक बिहार में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 116 सीटे,यूपीए को 120 सीटें , एलजेपी के 1 सीट और अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं।
जन की बात और रिपब्लिक भारत:
जन की बात और रिपब्लिक भारत के सर्वे के मुताबिक बिहार में तेजस्वी यादव के महागबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। रिपब्लिक भारत ने अपने सर्वे में एनडीए को 91-117, महागठबंधन को 138-118, अन्य को 6-3 सीटें दी है। अगर बात पार्टियों की करें तो ‘जन की बात’ ने बीजेपी को 60-75 सीटें दी हैं। वहीं जेडीयू को 31-42, राजद को 91-73 और कांग्रेस को 30-24 सीटें दी हैं।
एबीपी न्यूज- सीवोटर:
एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे में NDA को 104-128, महागठबंधन को 108-131 सीटें एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे में एनडीए गठबंधन के खाते में 104 से 128 सीटें जा रही हैं। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एलजेपी को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है।








