Latest

Bihar चुनाव 2025 Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग धीमी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान

Bihar चुनाव 2025 Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग धीमी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान

Bihar चुनाव 2025 Phase 2: दूसरे चरण की वोटिंग धीमी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान। बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 122 सीटों पर होगा. सबकी नजरें कद्दावर नेताओं की सीटों पर टिकी हुई हैं. वोटिंग के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए. मतगणना 14 नवंबर को सुबह शुरू होगी और दोपहर बाद तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

 

LIVE NEWS & UPDATES

  • 11 Nov 2025 10:03 AM (IST)

    गयाजीः DM शशांक शुभंकर ने वोट डाला

    गयाजी के DM शशांक शुभंकर ने बिहार में दूसरे चरण के तहत वोट डाला.

  • 11 Nov 2025 09:36 AM (IST)

    9 बजे तक 14.55 फीसदी वोटिंग

    बिहार में दूसरे चरण के लिए वोटिंग कराई जा रही है. सुबह 9 बजे तक 20 जिलों की 122 सीटों पर 14.55 % वोटिंग हुई है.

  • 11 Nov 2025 09:28 AM (IST)

    धर्मेंद्र की मौत की खबर का बेटी ईशा ने किया खंडन

    अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर का बेटी ईशा देवल ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि जिंदा हैं और उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है. जो भी खबरें चल रही हैं वह पूरी तरह से गलत हैं.

  • 11 Nov 2025 09:28 AM (IST)

    चारों तरफ बहुत अच्छा माहौलः दिलीप जायसवाल

    किशनगंज में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से करीब-करीब NDA के सभी उम्मीदवारों से बात करने का मौका मिला. चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है. सभी बूथों पर लंबी लाइन लग गई है. मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि अपना मतदान अवश्य करें.”

  • 11 Nov 2025 09:09 AM (IST)

    मधुबनी में महिला वोटर्स का दिख रहा उत्साह

    मधुबनी जिले में सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं.

  • 11 Nov 2025 08:44 AM (IST)

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने वोट डाला

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपना वोट डाल दिया.

  • 11 Nov 2025 08:37 AM (IST)

    मोतिहारीः मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने डाला वोट

    मोतिहारी में बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने दूसरे चरण के तहत आज वोट डाला.

  • 11 Nov 2025 08:22 AM (IST)

    बिहार में बदलाव के लिए करें वोटः प्रशांत किशोर

    जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार के लोगों से अपील करेंगे कि जो पिछले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है उसको आज ब्रेक करिए. बिहार में बदलाव के लिए वोट करिए. अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए. जैसे पहले चरण में लोगों ने वोट किया था उससे भी ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट करिए.”

  • 11 Nov 2025 08:01 AM (IST)

    मैं माफी मांगती हूंः उम्मीदवार ज्योति सिंह

    रोहतास के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने कहा, “जनता से मैं बस इतना ही कहूंगी बहुत जगहों पर मैं नहीं पहुंच पाई उसके लिए मैं माफी मांगती हूं. आगे भी मुझे एक सेवा का मौका दें. बस एक मौका चाहती हूं. जनता का जिस हिसाब से प्यार मिला और जिस तरह से समर्थन मैंने देखा उस हिसाब से लोगों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया है कि मैं जीत रही हूं. लोग भी आकर बोल रहे हैं. परिणाम 14 नवंबर को पता चलेगा.”

  • 11 Nov 2025 07:50 AM (IST)

    दिल्ली ब्लास्ट: सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया

    दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के होटल्स में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया है. पुलिस की टीम ने होटल सभी होटल्स के रजिस्टर चेक किए.. इस दौरान पुलिस को 4 लोगों पर शक हुआ. चारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

  • 11 Nov 2025 07:44 AM (IST)

    विकास के लिए NDA को जिताएंः मंत्री श्रवण

    बिहार में दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “मैं वोटर्स से अपील करता हूं कि 2005 से पहले और बाद की स्थिति का मूल्यांकन करके वोट दें. अपने बच्चों का भविष्य के निर्माण के लिए NDA को जिताएं.”

  • 11 Nov 2025 07:28 AM (IST)

    संजय जायसवाल ने बेतिया में डाला वोट

    बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार के बेतिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

  • 11 Nov 2025 07:14 AM (IST)

    हमने विपक्षी गठबंधन को पीछे छोड़ाः मंत्री अशोक चौधरी

    बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “वोटर्स हमारे पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करें और बिहार के विकास को ताकत दें. पहले चरण के चुनाव में ही हमने INDI गठबंधन को बहुत पीछे छोड़ दिया है. दूसरे चरण में हमारी और अच्छी स्थिति होगी.”

  • 11 Nov 2025 07:11 AM (IST)

    6 राज्यों-1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 सीटों पर भी वोटिंग

    देश के 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज वोट डाले जा हो रहे हैं.

  • 11 Nov 2025 06:59 AM (IST)

    खूब करें वोटिंग, और नया रिकॉर्ड बनाएंः पीएम मोदी

    बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मतदान की अपील करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है. सभी वोटर्स से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

  • 11 Nov 2025 06:55 AM (IST)

    बिहारः 8,491 पोलिंग बूथ संवेदनशील

    बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए कुल 45,399 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं. राज्य पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, करीब 8,491 पोलिंग बूथ को संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किया गया है, जहां सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती और खास तौर पर निगरानी रहेगी.

  • 11 Nov 2025 06:42 AM (IST)

    वोटिंग को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के वोटिंग के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आज मंगलवार को होने वाली वोटिंग के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग कराई जा रही है. इस दौरान 3.70 करोड़ से अधिक वोटर अपने जनप्रतिनिधि के लिए वोट डाल रहे हैं. इस अंतिम चरण के मतदान में 20 जिलों की 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. वोटिंग के लिए 45399 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं. इस बीच सभी की नजरें, गया टाउन, बेतिया, चैनपुर, चकाई, अमरपुर, छातापुर और जमुई जैसी प्रमुख सीटों पर सबकी नजर है, जहां प्रेम कुमार, रेणु देवी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, नीरज कुमार सिंह बबलू और श्रेयसी सिंह जैसे कई कद्दावर मंत्री और मौजूदा विधायक अपनी सीटें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

इससे पहले 6 नवंबर को हुए पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान किया गया था, जो राज्य के विधानसभा चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है. यह आंकड़ा 2020 के चुनावों में दर्ज 57.29 फीसदी मतदान से काफी ज़्यादा है. 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ. बिहार चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को सुबह शुरू होगी और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

इस बीच, राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने अपनी नवगठित पार्टी जन सुराज के ज़रिए बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक आवाज के रूप में अपनी स्थिति बनाने की कोशिश की है. जन सुराज ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा है. सत्तारूढ़ एनडीए के इस समय विधानसभा में 132 विधायक हैं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 122 के आंकड़े से काफी ज्यादा हैं. अबकी बार मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में निरंतरता और स्थिरता की परीक्षा है, जबकि आरजेडी के नेतृत्व वाले विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव सत्ता विरोधी लहर और युवा असंतोष का लाभ उठाकर राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखने का एक अवसर है.

Back to top button