Bihar Election Ujiarpur Patliputra Result : उजियारपुर और पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा पीछे, उजियारपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। यहां पर नित्यानंद राय को अब तक की गिनती में 35721 और राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को 39116 वोट मिले हैं। वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर यादव बहुल मनेर विधानसभा सीट पर उम्मीद के अनुसार मीसा भारती भारी मतों से आगे हैं। मनेर विधानसभा के पहले राउंड में मीसा भारती को 5080 वोट मिले हैं, जबकि रामकृपाल यादव यहां 1460 वोट पर ही अटक गए। नवादा में भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर 7245 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण चौधरी को 22980 और कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 7621 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 15359 वोट से आगे चल रहे। वहीं अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और जमुई से लोजपा (रा.) अरुण भारती आगे चल रहे हैं।
Bihar Election Ujiarpur Patliputra Result : उजियारपुर और पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा पीछे

