FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Bihar Election Result: लालू के दोनों बेटे और पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली आगे

Bihar Election Result: लालू के दोनों बेटे और पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली आगे

Bihar Election Result: लालू के दोनों बेटे और पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली आगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी है। इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, महुआ से तेज प्रताप यादव और लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा जैसी सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस बार मुकाबला सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा है। एग्जिट पोल ने इस बार रोमांच बढ़ा दिया था, लेकिन असली तस्वीर आज मतगणना से साफ होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण के मतदान संपन्न होने के बाद आज मतगणना होगी। अब से थोड़ी देर के बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपको बिहार की 22 चर्चित सीटों के बारे में बताएंगे जहां कौन आगे है और कौन पीछे है।

क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम पार्टी रुझान
1 राघोपुर तेजस्वी यादव राजद आगे
2 तारापुर सम्राट चौधरी भाजपा आगे
3 लखीसराय विजय कुमार सिन्हा भाजपा आगे
4 मोकामा अनंत सिंह जदयू आगे
5 महुआ तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल आगे
6 जाले जीवेश कुमार मिश्रा भाजपा आगे
7 अलीनगर मैथिली ठाकुर भाजपा आगे
8 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी जदयू आगे
9 रघुनाथपुर ओसामा शहाब राजद आगे
10 सीवान मंगल पांडेय भाजपा पीछे
11 छपरा खेसारी लाल यादव राजद आगे
12 गरखा सीमांत मृणाल एलजेपी (आर) आगे
13 दानापुर रामकृपाल यादव भाजपा पीछे
14 जोकीहाट शाहनवाज आलम राजद आगे
15 कटिहार तारकिशोर प्रसाद भाजपा आगे
16 सुपौल विजेंद्र प्रसाद यादव जदयू आगे
17 झंझारपुर नीतीश मिश्रा भाजपा आगे
18 कुटुंबा राजेश कुमार कांग्रेस आगे
19 अमौर सबा जफर जदयू आगे
20 रुपौली बीमा भारती राजद पीछे
21 नबीनगर चेतन आनंद जदयू आगे
22 जमुई श्रेयसी सिंह भाजपा आगे

 

 

 

 

Back to top button