Bihar Election 2025 अपडेट: अब तक 47.62% मतदान, अररिया में मतदान केंद्र पर झड़प से मचा हंगामा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज 122 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। बिहार के 12 मंत्रियों की किस्मत का आज फैसला होगा। इस चरण में 22 जिलों में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Live Bihar Vidhan Sabha Chunav Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज है। सुबह 7 बजे से राज्य की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोट डाले जा रहे हैं।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई मंत्रियों समेत बिहार के बड़े नेताओं ने मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला है। वहीं निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं।
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE: सीतामढ़ी में मतदान का बहिष्कार, केस वापसी की मांग
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान सीतामढ़ी के बथनाहा पूर्वी पंचायत के सोनवा गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 350, 351 और 352 पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। इन तीनों बूथों पर सुबह से अबतक एक भी वोट नहीं पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पूर्व हुए सड़क जाम प्रकरण में पुलिस ने गांव के कई निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। ग्रामीण इसी को लेकर मतदान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक निर्दोषों पर से मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक वे वोट नहीं देंगे।
सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी ग्रामीण अपने निर्णय पर कायम रहे, जिससे तीनों बूथों पर दिनभर सन्नाटा पसरा हुआ है।
Bihar Election 2025 Live: भागलपुर में सबसे कम तो गुरुआ विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान
- गुरुआ- 55.91
- बाराचट्टी- 54.10
- शेरघाटी- 53.77
- झाझा- 53.66
- रफीगंज- 53.60
- वाल्मीकि नगर- 53.60
- फुलपरास- 41.76
- काराकाट- 42.65
- मधुबनी- 42.18
- राजनगर- 42.20
- भागलपुर- 33.98
Bihar Election 2025 Live:महुआ हमारे नाम से जाना जाता है और किसी के नाम से नहीं- तेज प्रताप यादव
बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान वोटिंग को लेकर तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है। जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, वोटिंग हो रही है। अपने तरीके से लोग मतदान कर रहे हैं…महिलाओं की संख्या बढ़ी है और महिलाएं बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रही हैं। बदलाव होगा… महुआ हमारे नाम से जाना जाता है और किसी के नाम से नहीं…
Bihar Election 2025 Live:सीतामढ़ी से भाजपा प्रत्याशी ने कहा- जनता अपने एक वोट से देश का भविष्य तय करती है
बिहार में दूसरे चरण के मतदान के दौरान सीतामढ़ी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने कहा, हमारा लोकतंत्र संदेश देता है कि जनता अपने एक वोट से अपना, अपने बच्चों का और राज्य व देश का भविष्य तय करती है
Bihar Election 2025 Live: अरवल में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हाथापाई
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने की बात कही है।
Bihar Election 2025 Live: अरवल में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हाथापाई
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने की बात कही है।
Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोहपर एक बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान हुए हैं। जसमें किशनगंज जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 4 दिन हो गए हैं और अभी तक आंकड़ा नहीं आया: पवन खेड़ा
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग से आंकड़ों को लेकर सवाल किया है। खेड़ा ने कहा, 4 दिन हो गए हैं और अभी तक यह आंकड़ा नहीं आया है कि कितनी महिलाओं ने वोट दिया और कितने पुरुषों ने वोट दिया। जब हम तकनीकी रूप से पिछड़े थे, तो यह शाम को ही आ जाता था। अब हम तकनीक में बहुत आगे हैं, हम डिजिटल इंडिया हैं।
Bihar Assembly Election 2025: किसी ने छुपा दी, इसलिए वोट नहीं दे पाए 1200 मतदाता
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है, इसी बीच अररिया के रानीगंज के कालाबलुवा पंचायत वार्ड एक, दो और तीन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां के करीब 1200 से 1500 मतदाता वोट नहीं डाल पा रहे हैं, क्योंकि मतदान केंद्र नदी के उस पार है, जहां लोग पहुंच नहीं पाए।
इन मतदाताओं का कहना है कि हम लोगों के गांव में विद्यालय रहने के बाबजूद बूथ नहीं बनाया गया। नदी के उसपर बूथ है। उन्होंने कहा कि रात में ही किसी ने नाव को छुपा दिया। इधर बीडीओ रूबी कुमारी ने बताया की मतदान के लिए दो नाव दिए गए थे।
Bihar Election 2025 Voting: रोहतास में किन्नर समाज के लोगों किया अपने मताधिकार का प्रयोग, निभाई जिम्मेदारी
Bihar Election 2025 Voting: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- ‘वोट चोरी का मामला जिंदा है’
औरंगाबाद में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, महागठबंधन का हाव-भाव बदल गया है और मतदाताओं के भी हाव-भाव बदले हैं, मतदाताओं को अब यहां नई सरकार चाहिए और महागठबंधन की नई सरकार आ रही है।
राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, …हमारी वोटर अधिकार यात्रा के बावजूद आज भी वोट चोरी का मामला जिंदा है, वह खत्म नहीं हुआ है…
Bihar Vidhan Sabha Chunav: अंतिम संस्कार से पहले वोट डालना जरूरी, शव को घर में छोड़कर मतदान करने पहुंचे परिजन
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसर चरण के मतदान के दौरान एक अनोखी घटना देखने को मिली है। किशनगंज के पथरिया पंचायत में चुनाव की सुबह 100 वर्षीय वृद्धा का निधन हो गया। परिवार में शोक का माहौल था, लेकिन इसके बावजूद परिजन वोट डालने पहुंचे।
Bihar Election 2025 Live: प्रशांत किशोर ने डाला वोट, कहा- यह जनता का मौका है, सही व्यक्ति का चुनाव करें
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सासाराम मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, बिहार में बदलाव के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए, पलायन बंद करने के लिए और भ्रष्टाचार को बंद करने के लिए हर एक वोट जरूरी है। यह जनता का मौका है। आज अगर आप चूक गए तो आपको आगामी 5 वर्षों तक बद्तर स्थिति में जीना होगा… जाएं और सही व्यक्ति का चुनाव करें।
ई-रिक्शा पर बैठकर वोट देने पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुंब सीट से उम्मीदवार राजेश राम वोट डालने के लिए ई-रिक्शा से पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उनका परिवार भी उनके साथ है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav Live: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.38% वोटिंग, मुधबनी जिले में सबसे कम मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। सुबह 11 बजे तक 20 जिलों में 31.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें किशनगंज जिला सबसे आगे है, वहां 34.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। गया जिले में 34.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मधुबनी में सबसे कम 28.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Bihar Election 2025 Live: अरवल में वोट डालने जा रही महिला की मौत, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक
अरवल जिले के शहरतेलपा थाना क्षेत्र में वोट देने के लिए मायके से ससुराल जा रही महिला की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। उसकी पहचान सोनभद्र के बंशी सूर्यपुर की रेशमा देवी के रूप में की गई। वह अपने मायके अरवल जिले के राम लखन बिगहा आई हुई थी, जहां से अपने पुत्र के साथ वोट देने के लिए बाइक से ससुराल जा रही थी। स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिर गई, सिर में चोट लगने से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। पुत्र बाल बाल बच गया।
Bihar Election 2025: बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं ने किया वोट
Bihar Election 2025: मुझे अपनी जीत का 100 परसेंट भरोसा है: जन सुराज प्रत्याशी रितेश पांडे
करगहर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार रितेश पांडे ने बिहार के दूसरे चरण के चुनाव में लोगों से वोट करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा- “मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस बार शिक्षा और रोज़गार के लिए वोट करें, और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। मुझे अपनी जीत का 100 परसेंट भरोसा है।”
Bihar Election 2025 Live: सासाराम के निर्दलीय उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज
Bihar Vidhan Sabha Chunav के दूसरे चरण के मतदान के दौरान सासाराम के निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कुमार उर्फ डब्लू भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी रोहतास रोशन कुमार ने इसकी जानकारी दी।
Bihar Election 2025: पश्चिमी चंपारण जिले के 18 बूथों पर वोटिंग का बहिष्कार, 22 गांव के लोग नहीं डाल रहे वोट
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता वोट डालने के लिए नहीं जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के 22 गांव के 15000 के करीब मतदाता वोट नहीं देने की मांग पर अड़े है। क्षेत्र के 18 बूथों पर मतदाता वोट डालने के लिए नहीं जा रहे हैं। ग्रामीण मतदाता सरकार से सड़क, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
बिहार में दूसरे चरण के मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, 103 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के लिए मतदाता का उत्साह दिखाई दे रहा है। ऐसी ही दो तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर में कटिहार में 111 नंबर मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए 90 वर्षीय महिला हमिदिया (बाएं तरफ की तस्वीर) पहुंचीं। उन्हें दो लोगों ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर बांका में 103 वर्षीय रेणु वाला दास (दाएं तरफ की तस्वीर) मतदान के लिए अपने पुत्र के साथ पहुंची थीं। दास के पुत्र ने उन्हें अपनी गोद उठा रखा था।
Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने डाला वोट, कहा- NDA की सरकार बनने जा रही है
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किशनगंज जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिलावरगंज के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बाहर निकलकर उन्होंने कहा, पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार में मतदाता मतदान कर रहे हैं। फिर से एक बार NDA की सरकार बनाने के लिए यहां के मतदाता ने ठान लिया है। पूरे बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही”
bihar Election 2025 LIVE: बिहार में सुशासन, शांति और विकास के लिए लोग निकल रहें बाहर: सांसद संजय झा
JDU सांसद संजय झा ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, आज अंतिम चरण का चुनाव है। बिहार में सुशासन, शांति और विकास के लिए बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं… यह बहुत सकारात्मक संकेत है। प्रथम चरण में हमें लग रहा है कि बहुत बड़े मार्जिन से हमारे पक्ष में वोट पड़े हैं…
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने अपना वोट डाला।
Bihar Election 2025 LIVE: दूसरे चरण के 122 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 122 सीटों पर 14.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। गया जिले में सबसे ज्यादा 15.97 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
Bihar Election 2025 Live: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दूसरे चरण के चुनाव में डाला वोट, कहा- डबल इंजन की सरकार स्थापित होने जा रही
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, …NDA गठबंधन को वोट डल रहे हैं… 100% NDA और डबल इंजन की सरकार स्थापित होने जा रही है… हम सभी लोगों से आग्रह करेंगे कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने देश व प्रदेश के भविष्य के लिए अपना-अपना मत NDA के पक्ष में दें…
Bihar Election 2025 Live: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने परिवार के साथ डाला वोट, कहा- इस बार ज्यादा वोटिंग होगी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने परिवार के साथ वोट डालने के बाद कहा, “पहले चरण के मुकाबले इस बार ज़्यादा वोटिंग होगी, खासकर महिलाओं और शेड्यूल कास्ट के लोगों में। NDA ने MSME ट्रेनिंग, विश्वकर्मा योजना और टेक सेंटर्स के ज़रिए डेवलपमेंट के लिए काम किया है। हमें विश्वास है कि अच्छे काम का अच्छा नतीजा मिलेगा।”
Bihar Election 2025: पोलिंग बूथ 49, 45 पर लोगों को भीतर नहीं जाने दिया जा रहा: सांसद पप्पू यादव
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच पुर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मतदान प्रकिया को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा- ‘पोलिंग बूथ नंबर 49, 45 पर लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वोटरों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। मैंने DM से बात की। अभी जिस तरह से चीजें हो रही हैं, वह गलत है। लोकतंत्र की अच्छी परंपराओं को बनाए रखें। मैं बस इतना जानता हूं कि सीमांचल और कोसी जिसके साथ खड़े होंगे, वही सरकार बनाएगा।’
Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव और महागठबंधन दूसरे चरण में भी अपार जनसमर्थन: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर कहा, बिहार में परिवर्तन की लहर है। दूसरे चरण के मतदान में भी अपार जनसमर्थन तेजस्वी यादव और महागठबंधन की सरकार को मिलने जा रहा है…
Bihar Election 2025 Second Phase Live: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने डाला वोट
बिहार के पुर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला है।
Bihar Election Second Phase 2025: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने डाला वोट
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने वोट डाला है। वोट डालकर बाहर निकलने के बाद उन्होंने स्याही लगी उंगली दिखाई।
Bihar Election 2025: बिहार सरकार में मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा- ‘यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है’
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान का ईवीएम मशीन को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा, …मैंने मतदान से पहले देवताओं को प्रणाम किया… यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन ज़्यादा देरी नहीं हुई। हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। इसलिए, मैं कह सकता हूँ कि मैं 50,000 वोटों के अंतर से जीतूँगा। NDA एक बार फिर बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा…
Bihar Election 2025 LIVE: दुसरे चरण की वोटिंग के दौरान नवादा में EVM खराब
बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में मतदान जारी है। इसी बीच नवादा जिले के नारदीगंज पोलिंग बूथ पर EVM मशीन खराब होने की खबर सामने आ रही है। यहां 8 बजे के बाद भी वोटिंग शुरू नहीं हो सकी है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: माओवाद प्रभावित क्षेत्र बांका में वोट डालने पहुंची महिलाएं
माओवाद से प्रभावित बिहार के बांका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है। भारी संख्या में महिलाएं वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रही हैं।
Bihar Election 2025 Live: दिल्ली में धमाके को लेकर PK का बयान, कहा- ‘बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं’
बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में मतदान शुरू हो चुका है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर का सोमवार शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट और वोटिंग को लेकर बयान आया है। प्रशांत किशोर ने कहा, चुनाव के समय में इस तरह की बातें यदा कदा होती रहती है। उससे बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं है। बिहार का चुनाव है बिहार के मुद्दे पर वोट होना चाहिए। सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों ने संसद में लोगों को भेजा है। पक्ष-विपक्ष वहां है। राष्ट्रीय सुरक्षा देश का मामला है। सब लोग सरकार के साथ खड़े हैं। उचित कार्रवाई सरकार करेगी।
Bihar Election 2025 Second Phase: बोधगया में व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंचे दिव्यांग मतदाता
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। वोट डालने के लिए हर वर्ग के लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। बोधगया के मतदान केंद्र पर एक दिव्यांग वोटर जितेंद्र कुमार वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बिहार के विकास और भविष्य के लिए बड़ी संख्या में वोट करें। मैं सरकार को मेरे जैसे लोगों और बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए सुविधाएं देने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैंने बिहार की शिक्षा और विकास के लिए वोट दिया है।
Bihar Election 2025 LIVE: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट
बिहार के बेतिया से भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान किया है। उन्होंने बेतिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: मधुबनी में वोट डालने के लिए पहुंची महिलाएं
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में वोटिंग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुधबनी के एक पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू होते ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई है।
Bihar Election 2025 Live: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से की बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”
Bihar Election 2025 LIVE: जहानाबाद में वोट देने पहुंचे मतदाता का किया सम्मान
बिहार के जहानाबाद में दूसरे चरण में वोट डालने पहुंचे मतदाता का महिला चुनावकर्मी ने पौधे का गमला देकर सम्मान किया। सुबह-सुबह ठंड के बीच मतदाता वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं।
Bihar Election Second Phase: अपने बच्चों के भविष्य के लिए NDA को जीताएं: मंत्री श्रवन कुमार
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से मतदान करने की अपील की है। कहा, ‘मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि 2005 से पहले और बाद की स्थिति का मूल्यांकन करके वोट दें। अपने बच्चों का भविष्य के निर्माण के लिए NDA को जिताएं…’
Bihar Election 2025 Live: भाजपा सांसद की अपील, 75% से ज्यादा वोटिंग करें
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेतिया में भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि वे ज़रूर वोट डालें और 75% से ज़्यादा वोटिंग करें। आपका वोट गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, मुफ्त बिजली, महिलाओं के अकाउंट में 10,000 रुपये दिलाता है। यही आपके वोट की ताकत है। इसलिए, मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं…रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग होगी…
Bihar Election 2025 Voting: वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीतामढ़ी के एक पोलिंग बूथ पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े नजर आए। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है।
महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज महागठबंधन के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होना है। इस चरण में राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कटिहार की कदवा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, लालगंज से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला, और भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम मैदान में हैं।
पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज होगी। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। भागलपुर के एक पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
आखिरी चरण में 9 मंत्रियों की किस्मत का फैसला जनता के हाथ में
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्री मैदान में हैं। इस चरण में सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा, नबीनगर से बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह के बेटे चेतन आनंद भी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भविष्य का फैसला आज जनता वोट के जरिए करेगी।
इन जिलों में आज किए जाएंगे मतदान
अंतिम चरण में आज 11 नवंबर को राज्य के 20 जिलों गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोटिंग होगी।
Bihar Chunav 2025: दूसरे चरण की वोटिंग थोड़ी देर में शुरू होगा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज होने जा रही है। राज्य की 122 सीटों पर आज मतदान होगा। इस चरण में बिहार के 20 जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी।
