Site icon Yashbharat.com

Bihar Election 2020: लागू होगा टोकन सिस्टम, टोकन लेकर मतदाता अपनी बारी का कर सकते इंतजार

yashbharatnewsupdatealert

मुजफ्फरपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोविड-19 के परिपेक्ष्य में बूथ मैनेजमेंट के लिए माइक्रोप्लान बनाएं।

उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बैठक में कहीं। कहा कि निर्वाचकों के लिए इस बार टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है।

मतदाता टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं। प्रत्येक मतदाता को एक ग्लव्स दिया जाएगा।

इससे ईवीएम को संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके। मतदान के एक दिन पूर्व सभी बूथों को सैनिटाइज कराना सुनिश्चित करें।

विशेषकर मतदान के दिन शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए अलग से वालेंटियर की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक 6 फीट की दूरी पर गोला बनाया जाएगा। म

तदान के दिन सभी निर्वाचकों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। आयोग द्वारा मतदान केंद्रवार थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जहां मतदाताओं की संख्या अधिक होने की संभावना है वहां क्राउड मैनेजमेंट के लिए हरसंभव व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान डीएम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल व वरीय अधिकारियों से अपडेट लिया।

इसके बाद चुनाव आयोग से मिले निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि आयोग के निर्देश के तहत निर्धारित अवधि में चुनाव संबंधी कार्यों को पूरा कर लिया जाए।

Exit mobile version