Site icon Yashbharat.com

Bigg Boss 11 Eviction: घर से बाहर होने के बाद बंदगी ने खोले राज, पुनीश से करीबी पर कही ये बात

bandagi big boss

रविवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार में सलमान खान के शो से बंदगी कालरा बाहर आ गई हैं। उन्हें अपने प्रेमी पुनीश शर्मा और लव त्यागी की तुलना में जनता से कम वोट मिले थे जिसकी वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा है। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ हुई बातचीत में बंदगी ने कई राज खोले। उन्होंने बताया कि पुनीश के साथ उनका रिश्ता झूठा नहीं था और यह असली प्यार था। उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं घर से बाहर आउंगी क्योंकि लव मेरी तुलना में शो में रहने के लायक नहीं है।

बंदगी से जब पूछा गया कि क्या हिना खान के फ्रेंड सर्कल ने लव को बचाने में मदद की है तो उन्होंने कहा- शायद हां। मुझे खुद पर गर्व है कि मैं अपनी कोशिशों की बदौलत शो में इतना आगे आ पाई। मैं और पुनीश बिना किसी सपोर्ट के यहां तक पहुंचे हैं। हमने कुछ सेलिब्रिटीज को भी पछाड़ा है। जब पुनीश के साथ उनके लव अफेयर के बारे में पूछा गया तो कालरा किसी टीनेजर की तरह शर्माने लगीं। उनका रोमांस बेशक एंटरटेनिंग रहा लेकिन दोनों के इंटीमेट सींस ने भी काफी सुर्खिया बटोरीं थीं। कालरा ने अपने प्यार को सच्चा बताते हुए सफाई दी कि यह गेम के लिए नहीं था।

Exit mobile version