Tuesday, May 12, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

अपने ही घर से बेघर हुए पुनीश-बंदगी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

मुंबई। टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ के लव बर्डस पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का प्यार किसी से छुपा नहीं हैं। इतना ही नहीं शो खत्म होने के बाद भी इन दोनों का प्यार यूं ही बना हुआ है।yashbharat

हाल ही में इन दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। रिपोर्ट की माने तो लिव इन रिलेशनशिप में रहते इस कपल को शराब पीकर गड़बड़ करने के चलते घर से निकाल दिया गया है। एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, बंदगी के घर दोनों रहा करते थे। जहां हर आए दिन दोनों देर रात तक काफी पार्टी करते थे। जिसके साथ ही नशे की हालात में दोनों के शोर मचाने से आस-पास रहने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी। जिसके चलते सोसायटी के सेक्रटरी ने कड़ा कदम उठाते हुए बिल्डिंग से जाने के लिए कह दिया है।

इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों फिलहाल होटेल में रहकर, घर की तलाश कर रहे हैं। मगर दिलचस्प बात है कि इस सारे मामले पर पुनीश-बंदगी का अलग ही बयान सामने आ रहा है। असल में बंदगी ने कहा, ‘ये सारी कोरी अफवाह है। हम कभी भी साथ नहीं रहे हैं और ना ही हम अभी साथ में रहते हैं।’ वहीं पुनीश की माने तो ये किसी का बेहुदा मजाक है। पुनीश ने कहा, ‘ये फेक न्यूज है और जिस किसी ने भी ऐसी खबरें फैलाई हैं वह झूठ बोल रहे हैं। मैं होटेल में हूं, मगर अकेले रहता हूं। मैं कभी भी बंदगी के साथ लिव इन में नहीं रहा हूं। ये और कुछ नहीं बल्कि किसी ने बड़ा ही वाहियात मजाक किया है हमारे साथ।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply