Sunday, May 17, 2026
Latest:
मनोरंजन

Bigg Boss 11: मेकर्स का खुलासा, Confirm है कि यह शख्स होगा शो का हिस्सा!

बिग बॉस सीजन 11 का पहला एपिसोड 1 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। शो शुरू होने में महज 4 दिन का वक्त बचा है और फैन्स का एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान अब तक नहीं किया गया है और माना यह जा रहा है कि प्रीमियर से ठीक एक दिन पहले इनके नामों की घोषणा की जाएगी। कुछ ही दिन पहले शो के मेकर्स ने दो ऐसे चेहरों का खुलासा जरूर किया था जो कि शो का हिस्सा हैं। हालांकि इनके नामों की घोषणा तब भी नहीं की गई थी। अब देखना यह होगा कि नामों का खुलासा कब किया जाएगा। लेकिन इससे पहले बिग बॉस 11 से जुड़े एक ऐसे चेहरे को जरूर रिवील कर दिया गया है जो कि निश्चित तौर पर शो का हिस्सा होगा।

हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन गौरव गेरा की। जिन्हें शो में पिंकी पड़ौसन नाम के किरदार के तौर पर जोड़ा जाएगा। पिंकी का काम होगा आपको शो के ऐसे नजारे दिखाना जो कि शो के एपिसोड में नहीं दिखाए जा सकेंगे। यानि साफ तौर पर पिंकी शो की अनसेंसर्ड फुटेज को दिखाने का काम करेंगी। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो अपलोड की गई है जिसमें गौरव गेरा पिंकी के तौर पर अपना परिचय देते नजर आ रहे हैं और साथ ही वह बता रहे हैं कि उनके पास मोहल्ले की हर गॉसिप उनके पास रहती है और उनके इस टैलेंट को देख कर बिग बॉस का उन पर मन आ गया है। पिंकी पड़ौसन बिग बॉस के तमाम मसालेदार गॉसिप्स आप तक लेके आएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply