Friday, May 15, 2026
Latest:
FEATURED

LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब दूसरों के नाम का गैस कनेक्शन कराना होगा आसान, पुरानी सिक्योरिटी पर ही होगा ट्रांसफ

LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब दूसरों के नाम का गैस कनेक्शन कराना होगा आसान, पुरानी सिक्योरिटी पर ही होगा ट्रांसफ। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन को अपने नाम कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सस्ता हो गया है। सरकार और पूर्ति विभाग ने नियमों में ढील देते हुए पुरानी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया है, जिससे अब लाखों उपभोक्ताओं को बिचौलियों और जटिल कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी।

पुरानी सिक्योरिटी राशि पर ही होगा नामांतरण

नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी मूल कनेक्शन धारक का निधन हो जाता है, तो उनके रक्त संबंधी (माता-पिता, भाई-बहन या बच्चे) आवश्यक दस्तावेज जमा कर कनेक्शन अपने नाम करवा सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि इसके लिए उन्हें कोई नई सिक्योरिटी राशि नहीं देनी होगी। पुरानी प्रतिभूति राशि पर ही कनेक्शन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

रक्त संबंधियों के अलावा अन्य के लिए भी रास्ता साफ

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के नाम का गैस कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं जो आपके रक्त संबंधी नहीं है (जैसे परिचित या दूर के रिश्तेदार), तो उसे भी अब वैध रूप से ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को केवल पुरानी सिक्योरिटी राशि और वर्तमान दर के बीच का अंतर (Difference) जमा करना होगा। इसके बाद कनेक्शन पूरी तरह से आपके नाम पर वैध हो जाएगा।

जिले में 3 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अधूरी

जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, जिले में करीब 13 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें से 10 लाख की केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, अभी भी 3 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनकी केवाईसी अधूरी है। विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता भविष्य में होने वाली तकनीकी और कागजी परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी केवाईसी पूरी करवा लें और पुराने कनेक्शन को अपने नाम ट्रांसफर कराएं

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि