Big Rail Update पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड के दोहरीकरण कार्य के तहत बरलई से मांगलियागांव के मध्य प्रस्तावित ब्लॉक के कारण दिनांक 26 एवं 27 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस तथा दिनांक 27 एवं 28 दिसंबर,2023 को गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
राधा स्वामी सत्संग मेले के अवसर पर श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव
रेल प्रसाशन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु भीलवा, जयपुर के पास आयोजित होने वाले राधा स्वामी सत्संग मेले के अवसर पर पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली कई ट्रेनों का श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर दिनांक 22.12.23 से 25.12.23 तक 01 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
1) गाड़ी संख्या 19813, कोटा-हिसार एक्सप्रेस दिनांक 21.12.23 एवं 23.12.23 को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 19814, हिसार-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 22.12.23 एवं 24.12.23 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 01 मिनट ठहराव करेगी।
2) गाड़ी संख्या 19807, कोटा-हिसार एक्सप्रेस दिनांक 22.12.23 एवं 24.12.23 को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 19808, हिसार-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 21.12.23 एवं 23.12.23 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 01 मिनट ठहराव करेगी।
3) गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 21.12.23 एवं 22.12.23 को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 22.12.23 एवं 23.12.23 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 01 मिनट ठहराव करेगी।
4) गाड़ी संख्या 22982, श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 21.12.23, 22.12.23 एवं 24.12.23 को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस दिनांक 22.12.23, 23.12.23 एवं 25.12.23 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर श्योसिंहपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 01 मिनट ठहराव करेगी।
5) गाड़ी संख्या 22998, श्रीगंगानगर-झालावाड सिटी एक्सप्रेस दिनांक 23.12.23 को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 22997, झालावाड सिटी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस दिनांक 24.12.23 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 01 मिनट ठहराव करेगी।
6) गाड़ी संख्या 12465, इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 22.12.23 से 25.12.23 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 01 मिनट ठहराव करेगी।
7) गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 23.12.23 को एवं वापसी में गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 24.12.23 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 01 मिनट ठहराव करेगी।

