Friday, May 1, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बड़ी खबर; फिलहाल IPL जारी रहेगा, अध्यक्ष अरुण धूमल ने दी जानकारी

IPL अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि आईपीएल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक के अपडेट्स के मुताबिक लीग जारी रहेगी। दरअसल, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में आईपीएल मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। तब पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी। तभी लाइटें चली गईं। हालांकि, तब इसका कारण फ्लडलाइट की खराबी बताया गया था।

आज रात के मैच के रद्द होने के बाद लीग को लेकर अलग-अलग अपडेट्स आ रही थीं।  इस लीग के बाकी बचे मैचों पर संशय था। पीटीआई के मुताबिक, लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंता जाहिर की थी। इस पर बीसीसीआई ने बैठक की। बैठक के बाद अरुण धूमल ने मीडिया से बातचीत की।

शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में होने वाला आईपीएल मैच के होने के बारे में पूछे जाने पर धूमल ने कहा कि ‘फिलहाल यह मैच जारी है, लेकिन स्थिति अभी भी बदल रही है। सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम