यूपी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में छह नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में छह नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में छह नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी, प्रदेश के छह जिलों में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल में खुलन वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए अब हर माह निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस वर्ष प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की योजना चल रही है। इसके तहत 16 जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने की रणनीति बनाई गई है। मौजूदा दाखिला सत्र में संभल में एमबीबीएस की 50 सीटें, महराजगंज में 150, शामली में 150 सीट के साथ कॉलेज शुरू हो गए हैं। मऊ, हाथरस, कासंगज, बागपत में पीपीपी मॉडल के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। मैनपुरी में पिछले माह मेडिकल कॉलेज बनाने वाले निवेशक का चयन कर लिया गया है। इसी तरह महोबा, हमीरपुर के लिए भी टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
बाकी बचे छह जिलों (रामपुर, चित्रकूट, संत कबीरनगर, भदोही, बलिया और श्रावस्ती) में निविदा प्रक्रिया चल रही है। इन जिलों में निवेशक का चयन करने के लिए हर माह निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत जिन जिलों के लिए निवेशक मिल जा रहे हैं, उन्हें अलग कर लिया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की रणनीति है कि वर्ष 2025 में जुलाई- अगस्त तक हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि अगले सत्र में एमबीबीएस का दाखिला शुरू कराया जा सके।








