Latest

MP election updates : शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया तो इस विधानसभा से वी.डी शर्मा लड़ सकते है चुनाव

MP election updates मध्यप्रदेश : आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा अपनी नई रणनीति को अपना रही है। पार्टी कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने की तैयारी में है। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने अब तक 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें तीन लिस्टें शामिल हैं। पहली दो लिस्ट में 39-39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि तीसरी लिस्ट में मोनिका बट्‌टी की घोषणा की गई है। बीजेपी की अगली लिस्ट के लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे।

मध्यप्रदेश की राजनीतिक गलियारों में बड़े नेताओं की उम्मीदवारी को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं। 

सबसे ज्यादा इंतजार सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य हैवीवेट नामों के ऐलान को लेकर हो रहा है. मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में बीते कुछ दिनों से सीएम शिवराज सिंह चौहान का टिकट कटने या वर्तमान सीट से अन्यत्र ट्रांसफर करने और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनावी मैदान में उतारने का मन बना चुकी है और उसके लिए शिवपुरी सीट को तय भी कर लिया गया है.

जिस प्रकार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठकें आयोजित हो रहीं है और गृह मंत्री अमित शाह का कई बार मध्यप्रदेश आना दर्शाता है कि पार्टी इस चुनाव को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी पार्टी भोपाल संभाग के किसी सीट से उतारने की खबरें सुर्खियां पकड़ी  है।

हाल ही में जारी भाजपा की प्रत्याशी सूची में केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों के नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, रीति पाठक समेत कई लोग शामिल थे।

इस बार भाजपा का मुख्य केंद्र बिंदु ग्वालियर चंबल संभाग की सीटें हैं सूत्र बताते है कि पिछले 2018 के चुनाव में जिन विधानसभाओं में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था उनमें इस चुनाव में जीत दर्ज कराना भाजपा की रणनीति में शामिल है

images2819291720436649211930483

Back to top button