Latestमध्यप्रदेश

MP में CBI की बड़ी कार्रवाई, सीबीआई के एक इंस्पेक्टर, मलय नर्सिंग कालेज के चेयरमैन सहित कई गिरफ्तार

MP में CBI की बड़ी कार्रवाई, सीबीआई के इंस्पेक्टर, मलय नर्सिंग कालेज के चेयरमैन सहित कई गिरफ्तार

CBI टीम ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एमपी के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाला मामले में दिल्ली CBI टीम ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं मलय नर्सिंग कॉलेज की चेयरमैन अनिल भास्करन और प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। मलय नर्सिंग कॉलेज के रिश्वत देने वाले चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत CBI निरीक्षक के साथ मामले में दलाल सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने इंदौर, भोपाल, रतलाम समेत अलग-अलग जगह पर एक साथ कार्रवाई की। नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले में कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने की एवज में CBI निरीक्षक राहुल राज ने रिश्वत मांगी थी। जिसे दिल्ली CBI ने 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

CBI टीम ने CBI निरीक्षक समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CBI को इन सभी की 10 दिन की रिमांड मिली है। सेक्शन 120-B of IPC, r/w sec 7, 7А, 8, 9, 10 amended & 12 of PC Act, के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रेड में CBI निरीक्षक राहुल राज के घर तलाशी में 7 लाख 88 हजार कैश, 2 गोल्ड के बिस्किट भी किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी में रविराज भदोरिया के यहां से 84.65 लाख की जब्ती, प्रीति तिलकवार के यहां से करीब 1 लाख रुपए और डायरी की जब्त की गई है। वेद प्रकाश शर्मा,तनवीर खान और ओम गिरी गोस्वामी को पेश किया गया है।

Back to top button