Latest

कटनी जनसुनवाई में बड़ा एक्शन: दिव्यांग नंदकिशोर की फरियाद सुन भावुक हुए कलेक्टर आशीष तिवारी, तत्काल पेंशन शुरू करने के निर्देश; रिटायर्ड कर्मचारी के अटके फंड पर DEO को अल्टीमेटम

कटनी जनसुनवाई में बड़ा एक्शन: दिव्यांग नंदकिशोर की फरियाद सुन भावुक हुए कलेक्टर आशीष तिवारी, तत्काल पेंशन शुरू करने के निर्देश; रिटायर्ड कर्मचारी के अटके फंड पर DEO को अल्टीमेटम

कटनी जनसुनवाई में बड़ा एक्शन: दिव्यांग नंदकिशोर की फरियाद सुन भावुक हुए कलेक्टर आशीष तिवारी, तत्काल पेंशन शुरू करने के निर्देश; रिटायर्ड कर्मचारी के अटके फंड पर DEO को अल्टीमेटम

कटनी: कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आम जनता के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आई। जिले के दूर-दराज के गांवों और कस्बों से पहुंचे 150 से अधिक नागरिकों की समस्याओं को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बेहद संवेदनशीलता से खुद सुना। मामलों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागों के आला अफसरों की क्लास लगाई और त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके और जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मुस्तैद रहे।

 दिव्यांग नंदकिशोर को मिलेगी पेंशन, लापरवाह अफसरों पर कसेगा शिकंजा

जनसुनवाई में आए कई संवेदनशील मामलों पर कलेक्टर श्री तिवारी ने तत्काल एक्शन लिया:

  • दिव्यांग की फरियाद पर तुरंत एक्शन: ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम टोला निवासी दिव्यांग नंदकिशोर चौधरी ने विकलांग पेंशन स्वीकृत कराने की गुहार लगाई। नंदकिशोर ने बताया कि शारीरिक अक्षमता के कारण वह मजदूरी नहीं कर पा रहा, जिससे परिवार पालना मुश्किल हो गया है। कलेक्टर ने बिना वक्त गंवाए सामाजिक न्याय विभाग को पात्रता के अनुसार तत्काल पेंशन शुरू करने का आदेश दिया। कटनी जनसुनवाई में बड़ा एक्शन: दिव्यांग नंदकिशोर की फरियाद सुन भावुक हुए कलेक्टर आशीष तिवारी, तत्काल पेंशन शुरू करने के निर्देश; रिटायर्ड कर्मचारी के अटके फंड पर DEO को अल्टीमेटम

  • सेवानिवृत्त मो. जाकिर खान के अटके फंड पर डीईओ को अल्टीमेटम: शिक्षा विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी मो. जाकिर खान ने शिकायत की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका जीपीएफ (GPF), पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा राशि और अवकाश नकदीकरण (Leave Encashment) जैसे महत्वपूर्ण देयकों का भुगतान अटका हुआ है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को समय-सीमा के भीतर बकाया भुगतान कराने को कहा।

विजयराघवगढ़ के गलत नक्शे पर जांच और मृत्यु प्रमाण पत्र पर निर्देश

राजस्व और नगर निगम/स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जुड़े मामले भी जनसुनवाई में गूंजे:

  • गलत नक्शा संशोधन पर एसडीएम को जांच: विजयराघवगढ़ के ग्राम मुहास निवासी दिलीप कुमार गर्ग ने आरोप लगाया कि राजस्व पखवाड़े के दौरान बिना मौके की जांच किए उनके भूखंड का गलत नक्शा संशोधित कर दिया गया। कलेक्टर ने एसडीएम विजयराघवगढ़ को इस गड़बड़ी की तुरंत निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।

  • अस्पताल में हुई मौत के सर्टिफिकेट के लिए भटकी महिला: भट्टा मोहल्ला कटनी की सुनीता कोल ने आवेदन दिया कि वर्ष 2024 में बीमारी के कारण शासकीय अस्पताल में उनके पति की मृत्यु हो गई थी, लेकिन अज्ञानतावश वह मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं ले सकीं। अब देरी होने से उन्हें परेशान किया जा रहा है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तुरंत प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

Back to top button