लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई-जावरा में रिटायर्ड शिक्षक से ₹10,000 की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू, रजिस्टर के नीचे छिपा रखी थी रिश्वत की रकम

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई-जावरा में रिटायर्ड शिक्षक से ₹10,000 की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू, रजिस्टर के नीचे छिपा रखी थी रिश्वत की रकम

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई-जावरा में रिटायर्ड शिक्षक से ₹10,000 की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू, रजिस्टर के नीचे छिपा रखी थी रिश्वत की रकम

जावरा/उज्जैन, डिजिटल डेस्क: मध्य प्रदेश में भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। मंगलवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रतलाम जिले के जावरा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संकुल केंद्र (शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू) में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (क्लर्क) अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है।

यह पूरी कार्रवाई डीजी लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और लोकायुक्त एसपी आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई।

 रिटायर्ड शिक्षक से मांगी थी घूस, पीपीओ (PPO) जारी करने का था मामला

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या से सेवानिवृत्त (Retired) उच्च माध्यमिक शिक्षक लक्ष्मीनारायण लोट की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता शिक्षक ने बताया था कि उनके सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) जारी करवाने के एवज में जावरा संकुल केंद्र के बाबू अनिल वर्मा काफी समय से परेशान कर रहे थे और 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग पर अड़े हुए थे। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय में दर्ज कराई थी।

रजिस्टर के नीचे छिपाए थे पैसे, लोकायुक्त ने केमिकल टेस्ट से पकड़ा

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जो बिल्कुल सही पाई गई। इसके बाद मंगलवार को जैसे ही आवेदक लक्ष्मीनारायण लोट रिश्वत की रकम लेकर पहुंचे, टीम ने अपना जाल बिछा दिया।

इन अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के अंतर्गत मामला (अपराध) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल ट्रैप टीम में ये अधिकारी शामिल रहे:

 लोकायुक्त संगठन की आमजन से अपील

लोकायुक्त उज्जैन ने इस कार्रवाई के बाद आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी आपके किसी शासकीय कार्य के बदले रिश्वत या कमीशन की मांग करता है, तो डरें नहीं। आप सीधे लोकायुक्त उज्जैन के इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

Exit mobile version