Latestमध्यप्रदेश

Bhopal शराब के नशे में धुत युवकों ने जीआरपी थाना पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

MP News Bhopal राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बड़ा हंगामा हो गया. रात करीब दो बजे शराब के नशे में धुत युवकों ने जीआरपी थाना पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और अभद्र गालियां दीं.

घटना के दौरान एक प्रधान आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी गई.पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

पुलिस टीम स्टेशन परिसर स्थित बंसल वन शॉप्स और रेस्टोरेंट्स को बंद कराने पहुंची थी. इसी दौरान कुछ युवक एक कार में बैठकर शराब पी रहे थे. पुलिस ने उन्हें मौके से हटने के लिए टोका तो विवाद शुरू हो गया.बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई.

प्रधान आरक्षक संदीप, प्रधान आरक्षक कमल रघुवंशी और प्रधान आरक्षक नजर दौलत खान के साथ आरोपियों ने जमकर झूमाझटकी की हमले में दौलत खान की वर्दी तक फाड़ दी गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें तीन युवक पुलिसकर्मियों को जीआरपी की सरकारी जीप का दरवाजा खोलकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम