Thursday, May 7, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal Crime News: सब्जी खरीदने के लिए रुके ट्रांसपोर्टर की कार का कांच तोड़कर 1.90 लाख रुपये निकाले

Bhopal Crime News: भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में एक ट्रांसपोर्टर की कार से 1.90 लाख रुपये चोरी हो गए। अज्ञात आरोपित ने उनकी कार कांच तोड़कर रकम चुरा ली। घटना के समय वह आधा घंटा के लिए सब्जी लेने के लिए रुके थे। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है। आरोपित की तलाश जारी है। जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा!

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार एग्नो पार्क अयोध्या नगर में रहने वाले राजेंद्र शर्मा ट्रांसपोर्टर हैं। वह अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। इसके लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। बुधवार को उन्होंने इंद्रपुरी स्थित एक बैंक में अपने खाते से 1.90 लाख रुपये निकाले थे। यह रकम उन्होंने अपनी कार के डैशबोर्ड में बने बॉक्‍स रख दी थी। वह इंद्रपुरी से अपने घर जाने के लिए निकले, जहां रास्ते वह सब्जी लेने के लिए रुक गए। इस दौरान उन्होंने अपनी कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।

आधा घंटा बाद जब वह वापस लौटे तो कार का कांच टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत कार के डैशबोर्ड बॉक्‍स को देखा तो उसमें रखे रुपये चोरी हो चुके थे। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में उन्‍होंने अयोध्या नगर थाने पहुंचकर चोरी की वारदात की लिखित शिकायत की। जिस पर पुलिस ने चोरी की एफआइआर दर्ज कर ली। पुलिस को आशंका है कि अज्ञात बदमाश बैंक से ही ट्रांसपोर्टर के पीछे लग गया होगा और जैसे ही उसे मौका मिला, वह कार के डैशबोर्ड में रखे रुपये निकालकर रफूचक्‍कर हो गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम