FEATUREDमध्यप्रदेश

Bhopal Crime : पुलिस ने पीट-पीट कर ली युवक की जान

भोपाल। राजधानी की बैरागढ़ पुलिस ने आज रात ढाई बजे बीआरटीएस कॉरिडोर से XUV निकालने के जुर्म में दो युवकों को इतना पीटा कि उनमें से एक कि मौत हो गई। मृतक की करीब 15 तोले सोने की चेन ओर अंगूठी भी पुलिस ने लूट ली। मरने वाले युवक का नाम शिवम मिश्रा है। उसके पिता साइबर सेल में हैं। रात ढाई बजे शिवम ओर उसका दोस्त गोविंद शर्मा ढाबे से खाना खा कर लौट रहे थे। बीआरटीएस कॉरिडोर में उनकी xuv रेलिंग से टकराने पर लालघाटी पुलिस दोनों को बैरागढ़ ले गई। दोनों की इस कदर पिटाई की गई कि शिवम की मौत हो गई। जब पुलिस उन्हें पीट रही थी, वो पूछ रहे थे हमारा जुर्म क्या है। गोविंद घायल है। परिजन हमीदिया अस्पताल मरचुरी में हैं। वे हत्या और लूट का प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इस वक्त भोपाल डीआईजी इरशाद वली बैरागढ़ थाने पहुंचे हुए हैं।

Leave a Reply

Back to top button