Bhopal-मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत,2 की हालात नाज़ुक

Bhopal

Bhopal-भोपाल। राजधानी के सुखी सेवनिया के ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धंसने से 4 बच्चों के मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 बच्चों की मौके पर मौत ​हो गई है जबकि कुछ बच्चों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरखेड़ी के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे उसी दौरान हादसा हो गया जिसमें 6 बच्चे दब गए। इस हादसे में 2 बच्चों की हालात नाज़ुक बताई जा रही है। सभी बच्चे 12 से 14 साल की उम्र के थे। घायल बच्चों को उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी सहित गांव में पुलिस बल मौजूद है। हालांकि इस हादसे में कितने बच्चों की मौत हुई इस बार में अभी तक पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

6 बच्चे मौके पर मिट्टी में दब गए थे
भोपाल पुलिस पीआरओ के द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज थाना सुखीसेवनिया अंतर्गत ग्राम बरखेड़ी के निकट सरकारी नाले के किनारे 5 से 12 साल उम्र के 7 बच्चे सुबह ​पीली मिट्टी खुदाई कर रहे थे, इसी दौरान करीब 10 बजे नाले की मिट्टी धंसने से 6 बच्चे मौके पर मिट्टी में दब गए थे। ग्राम बरखेड़ी निवासी पप्पू सिसोदिया की सूचना पर तत्काल सुखीसेवनिया थाना प्रभारी स्टॉफ के मौके पर पहुंचे एवं 108 की मदद से 6 बच्चों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जिसमें से 7 से 9 साल उम्र की 3 बच्ची एवं 1 बच्चे समेत कुल 4 बच्चों ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया एवं 2 बच्चों का हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply