मध्यप्रदेश

Bhopal: कोरोना की मंत्रालय में दस्तक, ग्रेड 2 लिपिक पॉजिटिव

भोपाल। (ब्रेकिंग@आशीष शुुक्ला)। मध्यप्रदेश के मंत्रालय में भी अब कोरोना ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र से पुष्टि हुई कि टोस्टर के आधार पर कार्य कर रहे एक सहायक ग्रेड 2 कोरोना पॉजिटिव हैं साथ ही जबलपुर में भर्ती हैं।

पत्र के अनुसार भोपाल के उक्त सहायक ग्रेड 2 लिपिक वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ हैं। लिहाज इस विभाग सहित मंत्रालय के अन्य सम्पर्क वाले विभागों से कहा गया है कि कोरोना पॉजिटिव लिपिक की कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगा कर उन्हें तुरंत क्वारन्टीन किया जाये।

स्वास्थ्य विभाग, राज भवन के बाद अब मंत्रालय में भी कोरोना मिलने से भोपाल के सभी प्रमुख दफ्तरों में हड़कंप है।

Back to top button