katniमध्यप्रदेश

जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में , पुलिस की व्यापक रात्रि कांबिंग गश्त,122 वारंटी गिरफ्तार, जिलाबदर,निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों की हुई सघन चेकिंग

जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में , पुलिस की व्यापक रात्रि कांबिंग गश्त,122 वारंटी गिरफ्तार, जिलाबदर,निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों की हुई सघन चेकिं

कटनी -जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 29 एवं 30 मई 2026 की दरम्यानी रात एक विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गस्त का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले भर में फरार, आदतन अपराधी, वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कांबिंग गस्त में सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चर्तुवेदी सहित जिले के 15 थाना प्रभारियों ने 190 से अधिक पुलिस बल के साथ स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 122 स्थाई/गिरफ्तारी/जमानती,वारंटी को गिरफ्तार किया एवं 75 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध गुण्डों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी दी गई।

कांबिंग गस्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही :

गिरफ्तारी वारंटी – विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में कुल 53 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

स्थाई वारंटी – विभिन्न प्रकरणों में जारी 34 स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी की गई।

गुंडा चेकिंग – कुल 38 गुण्डों के निवास स्थानों पर जाकर चेकिंग की गई।

निगरानी बदमाश – 37 निगरानी बदमाशों के घरों पर अचानक दबिश देकर सत्यापन किया गया। जिला बदर की चेकिंग– कांबिंग गस्त के दौरान 01 जिला बदर अपराधियों की चेकिंग की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए 22 मुसाफिर चेक कर मुसाफिर रजिस्टर में इंद्राज किए गए।
कटनी पुलिस द्वारा कटनी के सभी वित्तीय संस्थानों ,बैंक एटीएम को रात्रि में चेक किया गया। कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मुड़वारा स्टेशन, सलैया स्टेशन,बस स्टैंड पर सतत निगाहें रख कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

अवैध शराब परिवहन/विक्रय – अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर सेवन के विरुद्ध 17 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

संमंस एवं जमानती वारंट – अभियान के दौरान 35 जमानती वारंट एवं 68 संमंस तामील किए गए।
मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई – रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। एवं 44 चालान मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में किए गए।
आर्म्स एक्ट – सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार रखे पाए जाने पर 07 व्यक्तियों के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। धारा 170 बीएनएसएस – शांति भंग की आशंका पर 03 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 126, 135 बीएनएसएस – शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 45 प्रकरणों में 45 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। धारा 129 बीएनएसएस – 22 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कटनी पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों को चेक कर सख्त हिदायत दी गई। एवं अपराधियों के डोजियर भरे गए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने , अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु कटनी पुलिस द्वारा कांबिंग गस्त की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Back to top button