Latest

Bhopal के BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

भोपाल । MP में चल रहे सियासी घमासान अब हाथापाई में बदलने लगा है। भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की हुई और मारपीट की स्थिति बन गई। कांग्रेस के बागी विधायकों को बेंगलुरू में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरीकेट्स लगाए गए थे, मगर कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकेट्स को लांघते हुए भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने लगे।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हाथ में झंडे-बैनर थे। कांग्रेस कार्यकर्ता जब भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे, भाजपा के कार्यकर्ता सामने आ गए और दोनो के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल कोठारी ने आरोप लगाया है, “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझ पर लाठी से हमला किया है। इसका सबक भाजपा की ओर से कांग्रेस को सिखाया जाएगा।”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम