भगवान श्री राम जानकी के विवाह महोत्सव के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में आयोजित हुई भजन संध्या
कटनी। शहर के जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में भगवान श्री राम जानकी के विवाह महोत्सव के पावन अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण में 6 दिसंबर 2024 शुक्रवार को शाम 5 बजे से जगन्नाथ महिला मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं द्वारा सुंदर भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। शाम 7 बजे भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी को प्रसाद का भोग लगाकर महाआरती की गई और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

