
Best Selling 7-Seater Car- Maruti Ertiga: सस्ती 7-सीटर कार चाहिए? ये सबसे ज्यादा बिक रही हैं। बड़ी फैमिली यानी कार में ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी की जरूरत. अब अगर आपका बजट कम है और 7 सीटर कार खरीदनी है तो बाजार में इसके लिए कई ऑप्शन हैं. बाजार में कई सस्ती 7-सीटर कारें उपलब्ध हैं।
. इनमें से एक मारुति सुजुकी अर्टिगा है. यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है. अर्टिगा 7-सीटर लेआउट में आती है और एमपीवी सेगमेंट में दबदबा रखती है.
दिसंबर 2023 में भी यह सबसे ज्यादा बिकनी वाली एमपीवी रही है. इसकी कुल 12,975 यूनिट्स बिकी हैं, जो दिसंबर 2022 में बिकी 12,273 यूनिट्स के मुकाबले 6% ज्यादा है. इसके साथ ही, दिसंबर 2023 में यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. बिक्री के मामले में इससे ऊपर केवल Tata Nexon, Maruti Dzire और Tata Punch रही है, जिनकी क्रमश: 15,284, 14,012 और 13,787 यूनिट्स बिकी हैं.








