बहन की विदाई से पहले जेवर और नकदी समेटकर प्रेमी संग फुर्र हुई युवती, सदमे में परिवार

बहन की विदाई से पहले जेवर और नकदी समेटकर प्रेमी संग फुर्र हुई युवती, सदमे में परिवार

बहन की विदाई से पहले जेवर और नकदी समेटकर प्रेमी संग फुर्र हुई युवती, सदमे में परिवार

मूंदी/खंडवा: जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, मंगल गीत गाए जा रहे थे और बहन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं, वहां एक ऐसी वारदात हो गई कि पूरे परिवार की खुशियां पल भर में मातम और सन्नाटे में बदल गईं। शादी की ठीक एक रात पहले, घर में आई रिश्तेदारी की ही एक युवती दुल्हन के लिए रखे गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस सनसनीखेज चोरी के बाद शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस की शरण ली।

 पूरा विश्वास जीतकर दिया बड़ा धोखा

यह हैरान कर देने वाला मामला मूंदी थाना क्षेत्र के तालाब मोहल्ला का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित भाई ऋषभ (पुत्र विनोद राठौर) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 गहने-नकदी गायब देख उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी

शादी की रस्मों के बीच जब बुधवार की रात परिवार के लोग तैयारियों में व्यस्त थे, तभी मौका पाकर आरोपी युवती ने अलमारी में रखे दुल्हन के सोने-चांदी के कीमती आभूषण और शादी के खर्च के लिए रखी गई नकदी समेट ली। इसके बाद वह घर के बाहर पहले से घात लगाकर इंतजार कर रहे अपने कथित प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

देर रात जब परिजनों ने लॉकर और अलमारी खुली देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन के सारे जेवर गायब थे और वह रिश्तेदार युवती भी घर से नदारद थी। मूंदी थाना पुलिस ने पीड़ित भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों और युवती के कथित प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना ने शादी वाले घर के माहौल को पूरी तरह गमगीन कर दिया है।

-यशभारत डॉट कॉम

Exit mobile version