
IPL आपीएल को स्थगित करने का बीसीसीआई ने फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो चुके हैं। गुरुवार 8 मई की रात को आईपीएल 2025 का पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द करना पड़ा।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने लीग को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दिल्ली और पंजाब की टीम के खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों को सड़क के रास्ते धर्मशाला से रेस्क्यू किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की नापाक करतूत बीती रात देखी गई, जब कई शहरों पर पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की। ऐसे में आईपीएल 2025 पर भी संकट के बादल थे और अब इसके स्थगित की खबर भी आ गई है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि देश में युद्ध चल रहा हो तो क्रिकेट कैसे चल सकता है।
एक मैच पहले ही धर्मशाला से शिफ्ट किया जा चुका है। खिलाड़ियों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य लोगों को स्पेशल ट्रेन से रेस्क्यू किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की नापाक करतूत बीती रात देखी गई, जब कई शहरों पर पाकिस्तान ने हमला करने की कोशिश की।
इसके पहले आईपीएल 2025 पर भी संकट के बादल साफ दिख रहे थे इस लीग को कैंसल, पोस्टपोन या फिर शिफ्ट किया जा सकता है इसकी संभावना थी इसके बारे में संकेत आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दे दिया था। आईपीएल 2025 के बारे में लाइव अपडेट्स आपको यहां मिलती रहेंगी।








