बड़वारा पुलिस ने की अवैध रेत परिवहन के विरुद्द कार्यवाही दो ट्रेक्टर-ट्राली किये जप्त

बड़वारा पुलिस ने की अवैध रेत परिवहन के विरुद्द बड़ी कार्यवाही दो ट्रेक्टर-ट्राली किये जप्
कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा अवैध रेत परिवहन के विुरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्राम सुड्डी एवं रोहनिया में अवैध रुप से रेत परिवहन करते पाये जाने पर दो ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किये जाकर कार्यवाही की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गस्त के ग्राम सुड्डी पेट्रोल पंप के पास रेत परिवहन के संबंध मे सूचना प्राप्त हुआ है जो सूचना तस्दीक हेतु ग्राम सुड्डी जाकर रवाना होकर देखा कि ग्राम सुड्डी मे पेट्रोलपंप के पास एक ट्रैक्टर मिला जिसमें रेत भरी थी, ट्रैक्टर ड्राईवर से रेत के संबंध मे पूछताछ किया गया व चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज श्रीवास पिता मग्घूलाल श्रीवास उम्र 23 साल निवासी ग्राम बसाड़ी थाना बड़वारा जिला कटनी का बताया मौके पर गाड़ी चलाने का लायशेंश एवं ट्रेक्टर ट्राली में भरी रेत के दस्तावेज मांगने पर नहीं पेश किया रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया वापस आकर रेत से भरा ट्रेक्टर ट्राली सुरक्षार्थ खड़ा किया जाकर कार्यवाही की गई ।
इसी प्रकार दिनांक 09/2/2026 गश्त दौरान करीब 04/00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम रोहनिया के पास रेत परिवहन के संबंध मे प्राप्त हुआ है जो सूचना तस्दीक हेतु ग्राम रोहनिया जाकर रवाना होकर देखा कि ग्राम रोहनिया बस्ती मेन रोड के पास एक ट्रैक्टर मिला जिसमें रेत भरी थी, ट्रैक्टर ड्राईवर से रेत के संबंध मे पूछताछ किया गया व चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम संजीत सिंह पता करन सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम गणेशपुर थाना बड़वारा जिला कटनी का बताया मौके पर गाड़ी चलाने का लायशेंश एवं ट्रैक्टर ट्राली में भरी रेत के दस्तावेज मांगने पर नहीं पेश किया रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर समक्ष गवाहान ट्रैक्टर महिन्द्रा कपंनी का मय रेत के जिसमें B 275 लिखा है जिसमें आगे पीछे रजि. न. नहीं लिखा है जिसमें एक ट्राली रेत से भरी हुई लगी है जो ट्राली का कलर लाल है जिसमें पीछे गणेश विश्वकर्मा लिखा हुआ है बगल में पटेल कृषि फार्म लिखा है जिसमें जिसे समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । रेत से भरा ट्रेक्टर एवं ट्राली सुरक्षार्थ थाना में खड़ा किया जाकर कार्यवाही की गई ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह एवं आरक्षक गौरीशंकर सिंह की विशेष भूमिका रही ।








